देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में सियासत की स्याह हकीकत का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि आप राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के ऊपर छात्रों को उकसा करके या कुछ लोगों को मोटिवेट करके, उनके जरिए स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं की यात्रा में एक व्यक्ति को चिन्हित कर फेंकना चाहते हैं। तो ये उत्तराखंड की राजनीति के लिए कलंक पूर्व अध्याय होगा। उन्होंने कहा है कि ऐसी घटना होती है तो वे उत्तराखंड की राजनीति का बड़ा ही दुरूखद अध्याय होगा। उनके इस सोशल मीडिया पोस्ट ने सूबे की सियासत को गर्मा दी है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही समय-समय पर अपनी बात रखकर सरकार की परेशानियां बढ़ाते रहते हैं। उनके सोशल मीडिया एक ताजा पोस्ट ने सूबे की सियासत में खलबली मचा दी है।हरीश रावत ने पोस्ट लिखते हुए कहा है कि अभी अभी मुझे दो सूत्रों से सूचना मिली है जो चिंताजनक है, राजनीति में प्रतिद्वंद्विता हो और स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता हो, वैचारिक प्रतिबद्धता हो, कर्म करने की प्रतिद्वंद्विता हो, मगर यदि आप अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के ऊपर छात्रों को उकसा करके या कुछ लोगों को मोटिवेट करके, उनके जरिए स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं की यात्रा में एक व्यक्ति को चिन्हित कर फेंकना चाहते हैं तो ये उत्तराखंड की राजनीति के लिए कलंक पूर्व अध्याय होगा। अगर ऐसा होता है तो उस राजनीतिक दल का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन राजनीतिक दल है! तो इसलिए सूचना मिलते ही मैं इसको सभी जिसमें प्रशासनिक एजेंसी, पुलिस भी सम्मिलित है और उसके साथ ही राजनीतिक दल भी शामिल हैं, उनके साथ साझा कर रहा हूं। मेरी मां पूर्णागिरि से प्रार्थना है कि ऐसा ना हो. हरीश रावत का कहना है कि यह एक केवल आशंका मात्र हो, अगर ऐसा कोई प्रयास होता है तो यह उत्तराखंड की राजनीति का बड़ा ही दुखद अध्याय होगा, बड़ा ही निंदनीय प्रयास होगा।
हरीश रावत ने ट्यूट का फैलाई सनसनी, परिवर्तन यात्रा में किसी नेता पर फेंका जा सकता है तेजाब

Dehradun: Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat speaks to media in Dehradun on Wednesday. PTI Photo (PTI7_22_2015_000251B) *** Local Caption ***
