Site icon Memoirs Publishing

वानखेड़े टेस्ट की सबसे खूबसूरत तस्वीर:चार खिलाड़ी और दो नाम, अश्विन ने अपने कैमरे में कैद की क्रिएटिविटी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद एक कमाल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों टीमों के चार खिलाड़ी एक साथ अपनी जर्सी के नाम को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। चारों खिलाड़ियों के नाम मिलकर टीम इंडिया के दो खिलाड़ी के नाम बन रहे हैं।

ये नाम रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के हैं। इस शानदार क्रिएटिविटी को अश्विन ने अपने कैमरे से उतारा है। फोटो में न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी एजाज पटेल और रचिन रवींद्र नजर आ रहे हैं। ICC ने भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा ‘पिक्चर परफेक्ट’।

 

अक्षर अपने नाम के साथ वहीं, एजाज अपने सरनेम के साथ मैदान पर उतरते हैं
अक्षर पटेल की जर्सी में सिर्फ अक्षर लिखा होता है। वहीं, कीवी गेंदबाज एजाज पटेल अपनी जर्सी पर सिर्फ अपने सरनेम के साथ उतरते हैं। ठीक वैसे ही रचिन अपनी जर्सी पर रवींद्र लिखवाते हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा अपने सरनेम को जर्सी पर लिखवाते हैं।

ऐसे में चारों को एकसाथ खड़ा करने पर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा लिखा हुआ दिखता है। हैरान करने वाली बात ये है कि चारो खिलाड़ी लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले दोनों खिलाड़ी एजाज पटेल और रचिन रवींद्र भारतीय मूल के हैं।

एजाज ने झटके 10 विकेट
कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने भारत की पहली पारी में सभी विकेट अपने नाम कर लिए थे। वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले जिमी लेकर और अनिल कुंबले ही ऐसा कर पाए थे।

Exit mobile version