साल 2020 बॉलीवुड फैंस के लिए काफी दिलचस्प रहा क्योंकि तमाम बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटी शादी के बंधन में बंध गए। सेलेब्रिटीज की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। विकी कौशल और कटरीना कैफ से लेकर अंकिता लोखंडे और विकी जैन तक की शादियों ने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया। साल 2022 में भी कई बॉलीवुड सितारों के शादी के बंधन में बंधने के कयास लगाए जा रहे हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
बॉलीवुड के जिस कपल की शादी का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है उनमें पहला नाम है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का। पिछले काफी वक्त से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और माना जा रहा है कि इस साल ये कपल सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएगा। रणबीर-आलिया पहली बार ऑन स्क्रीन एक साथ काम करते नजर आएंगे।

