Site icon Memoirs Publishing

कोहरा लगने से सुबह शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड

अल्मोड़ा। नगर में शुक्रवार सुबह और शाम कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड पड़ी। दिन में धूप खिलने से लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दो दिन मौसम साफ रहने से धूप खिलने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version