Site icon Memoirs Publishing

यूक्रेन: जहां देश की अपील पर ‘वर्दी’ पहन रहे हैं आम लोग

रूस के हमले के बाद से लाखों लोग यूक्रेन छोड़कर चले गए हैं. सैकड़ों की संख्या में लोग सीमाओं पर डटे हैं, जिससे दूसरे देश में जा सकें.

बीते तीन दिनों में यानी जब से रूस ने यूक्रेन ने रूस पर हमला किया है तब से अभी तक क़रीब एक लाख 15 हज़ार से अधिक लोग बॉर्डर पार करके पोलैंड जा चुके हैं.

लेकिन देश छोड़कर जाना इतना आसान है क्या?

भागने वालों में महिलाएं और बच्चे

कुछ लोग दो दिनों से लगातार चले जा रहे हैं. पड़ोसी देशों से लगी सीमाओं से 10-10 किलोमीटर दूर तक लोगों की कतार हैं. तमाम लोग यूक्रेन के मौजूदा हालात से बचकर निकल जाना चाहते हैं.

वहीं रूस मिसाइल बरसा रहा है. अमेरिका में यूक्रेन की राजदूत ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा है, ‘रूस आम नागरिकों को निशाना बना रहा है.’ अब परमाणु हमले का ख़तरा भी है.

Exit mobile version