Site icon Memoirs Publishing

विराट कोहली की फॉर्म को लेकर रोहित ने दे दिया सटीक जवाब, जानिए भारतीय कप्तान ने क्या कहा?

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हाल के समय में अपनी खोई हुई फॉर्म तलाश रहे हैं। कोहली के बल्ले से पिछला इंटरनेशनल शतक निकले हुए दो साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन आलम अब यह है कि शतक तो दूर उनके बल्ले से रन भी नहीं बन रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोहली का बल्ला खामोश ही रहा। उन्होंने सीरीज के तीन मैचों में केवल 26 रन ही बनाए। विराट ने पहले में 8 और दूसरे में केवल 18 रन बनाए। तीसरे मैच में तो वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। विराट के बल्ले से रन निकलना क्या बंद हुआ क्रिकेट के पंडितों ने उन्हें ज्ञान देना शुरू कर दिया। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अब कोहली की फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पत्रकारों द्वारा विराट की फॉर्म को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए रोहित ने कहा, ‘क्या विराट को कॉन्फिडेंस की जरूरत है? आप क्या बात कर रहे हैं? हम विराट की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है। शतक नहीं बनाना एक अलग बात है। उन्होंने हाल में दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों में दो पचास बनाए। तो मुझे नहीं लगता है कि उनके साथ कुछ गलत है। टीम मैनेजमेंट उनके फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है। खिलाड़ी और व्यक्तिगत रूप से हम जानते हैं कि हमें किस चीज पर ध्यान केंद्रित करना है।’

Exit mobile version