इस समय देश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इसलिए चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। राजनेताओं से लेकर आम जनता तक सभी सियासत के रंग में रंगे हुए हैं। अगर आप भी सियासत के खेल में रुचि रखते हैं तो पॉलिटिकल ड्रामा पर बनी ये वेब सीरीज आपको जरूर पसंद आएंगी। वैसे तो सिनेमा की हर फिल्म और वेब सीरीज में थोड़ी बहुत सियासत दिखाई जाती है लेकिन कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज हैं जो पूरी तरह से राजनीति पर बनी हैं। इन फिल्मों में साम से लेकर दाम और दाम से लेकर दंड तक की राजनीति दिखाई गई है। अगर चुनावी दांव-पेंच समझने हैं तो आपको ये वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिेए।
Web Series: चुनावी सरगर्मियों के बीच देखिए ये पांच वेब सीरीज, समझ में आ जाएगा सियासत का खेल

