Site icon Memoirs Publishing

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही कसमकश के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की राजनीति मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। लोक सभा अध्यक्ष ने अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने जाने पर बधाई दी।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली पहुंचकर लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने व ऋषिकेश से चौथी बार विधायक चुने जाने पर प्रेमचंद अग्रवाल को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की राजनीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की है।

Exit mobile version