Site icon Memoirs Publishing

केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से रहिए सावधान

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पालिका कार्यालय से लोनिवि कार्यालय तक डेंजर जोन बना है। यहां लम्बे समय से पत्थरों के गिरने की घटनाएं हो रही है किंतु इसके ट्रीटमेंट के प्रति न तो प्रशासन सजग और न ही एनएच लोनिवि कोई सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है। अब यात्रा भी शुरू होने को है ऐसे में यहां हर राहगीर और वाहन को सर्तक रहने की जरूरत है।

रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से संगम बाजार और लोनिवि कार्यालय तक खतरा ही खतरा है। पहाड़ी से कब पत्थरों की बरसात हो जाए कहना मुश्किल है। पूर्व में यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बाइक और वाहनों पर पत्थर लगने की कई घटनाएं घट चुकी है।

Exit mobile version