Site icon Memoirs Publishing

सनणा की टीम ने जौरासी को सात विकेट से हराया

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बाखली खेल मैदान में आयोजित बजरंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जौरासी और सनणा के बीच खेले गए मैच में सनणा की टीम ने जौरासी को सात विकेट से हरा दिया। जौरासी ने पहले खेलते हुए 62 रन बनाए। जवाब में सनणा ने तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच सनणा के नरेंद्र रहे। वहीं मुख्य अतिथि एसओ दिनेश नाथ महंत दिनेश राणा, राजेंद्र कांडपाल व रघुवर मनराल आदि थे। इससे पहले आयोजन समिति की ओर से पुष्कर नेगी व दीपू नेगी आदि ने अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया।

Exit mobile version