Site icon Memoirs Publishing

सीएम के एक्शन से मची खलबली: सुबह-सुबह निरीक्षण पर पहुंचे धामी लापरवाही पर भड़के, आरटीओ को किया सस्पेंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी के बुधवार सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय में पहुंचने से विभाग में हलचल मच गई। इस दौरान लापरवाही को लेकर सीएम ने आरटीओ को सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंच गए। यहां अनियमितताओं को लेकर उन्होंने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। इस दौरान यहां 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएम के सुबह-सुबह इस तरह निरीक्षण पर पहुंचने से यहां विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

कर्मचारियों को समय पर दफ्तर आने का फरमान सुनाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह अचानक आरटीओ पहुंचे, जहां 80 फीसदी कर्मचारी डयूटी से नदारद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ को सस्पेंड कर दिया। सीएम के एक्शन से अन्य विभागों में भी हड़कंप है।  उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।  मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ के साथ ही एआरटीओ के खिलाफ भी सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।

सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए। मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है

Exit mobile version