वरुण धवन और Kiara Advani की अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मुंबई में रविवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वरुण ने Kiara Advani को अचानक गोद में उठाया और उन्हें लेकर भागने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
राज मेहता के डायरेक्शन में बनी ‘जुग जुग जियो’ में Varun Dhavan-Kiara Advani के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, प्राजक्ता कोली, मनीष पॉल और टिस्का चोपड़ा भी लीड रोल में हैं। करण जौहर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
‘जुगजुग जियो’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने कियारा आडवाणी से शादी को लेकर सवाल पूछा, जिस पर फिल्ममेकर करण जौहर ने जवाब देते हुए कहा, मेरी शादी के बारे में आपने कुछ नहीं पूछा, मैं 50 साल का होने जा रहा हूं। आपको क्या लगता है, मैं शादी के काबील नहीं हूं? हम भी शादी कर सकते हैं। करण ने आगे एक और सवाल पर फनी रिप्लाई देते हुए कहा, शादी के लिए कोई टेलेंट की जरूरत नहीं होती, ये तो मजबूरी होती है।
Kiara Advani ने शादी के सवाल पर कहा
फिल्ममेकर के बाद कियारा ने सवाल पर रिप्लाई किया, बिना शादी किए हुए भी वेल सेटल्ड हो सकती हूं, राइट? और मैं वेल सेटल्ड हूं, मैं काम कर रही हूं, कमा रही हूं और खुश हूं। बता दें, कियारा के अलावा फिल्म में वरुण धवन, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

