Site icon Memoirs Publishing

शादी के महज 55 घंटों बाद पहले पति से अलग हुई थीं ब्रिटनी स्पीयर्स, इन सेलेब्स की भी ज्यादा नहीं चली शादी

अमेरिकन पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स सैम असकरी से तीसरी शादी कर ली है। इन्होंने पहली शादी अपने बचपन के दोस्त जेसन से की थी, लेकिन शादी के महज 55 घंटों बाद ही ब्रिटनी पति से अलग हो गई थीं। ब्रिटनी के अलावा भी कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी शादियां चंद हफ्तों या चंद महीनों में ही टूट गई थीं। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-

नुसरत जहां- निखिल जैन

कितनी चली शादी- 6 महीने

नुसरत जहां ने 19 जून 2019 को बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। शादी के महज 6 महीने बाद ही नुसरत पति से अलग रहने लगी थीं। दोनों की शादी तुर्की में हुई थी, जिसे नुसरत ने भारत में अवैध बताया। पति से अलग होते ही नुसरत और बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता के रिलेशन की खबरें उड़ी थीं। अगस्त 2021 में नुसरत ने यश दासगुप्ता के बच्चे को जन्म दिया है।

रेखा- मुकेश अग्रवाल

कितनी चली शादी- 7 महीने

एक्ट्रेस रेखा ने मार्च 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। शादी के चंद महीनों बाद ही मुकेश बिजनेस में नुकसान होने और शादीशुदा जिंदगी में आ रही अनबन के चलते डिप्रेशन में चले गए। मुकेश ने अक्टूबर में आत्महत्या कर ली थी।

सारा खान- अली मर्चेंट

कितनी चली शादी- 2 महीने

बिग बॉस शो का हिस्सा रहीं सारा खान ने रियलिटी शो में ही अली मर्चेंट से शादी की थी। शो से निकलते ही दो महीनों बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। खबरों की मानें तो दोनों ने शो में शादी पब्लिसिटी स्टंट के तहत की थी।

करण सिंह ग्रोवर- श्रद्धा निगम

कितनी चली शादी- 10 महीने

एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी। शादी के महज 10 दिनों बाद ही दोनों के बीच इतने झगड़े बढ़ कि दोनों अलग हो गए। करण ने श्रद्धा से तलाक के बाद जैनिफर विंगेट से शादी की थी, लेकिन दो साल में उनकी दूसरी शादी भी टूट गई।

मंदाना करीमी- गौरव गुप्ता

कितनी चली शादी- 6 महीने

मंदाना करीमी ने साल 2017 में बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी। 6 महीने बाद ही मंदाना ने ये कहते हुए तलाक ले लिया था कि उनके ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करते हैं।

पुलकित सम्राट- श्वेता रोहिरा

कितनी चली शादी- 1 साल

फुकरे एक्टर पुलकित सम्राट ने 2014 में सलमान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। शादी के महज एक साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों के तलाक का कारण यामी गौतम को बताया गया।

मनीषा कोइराला-सम्राट

कितनी चली शादी- 1 साल

एक जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रहीं मनीषा कोइराला नेपाल के बड़े बिजनेसमैन सम्राट से शादी की थी। शादी के एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए थे। आखिरकार 2 साल बाद दोनों ने ऑफिशियल तलाक ले लिया।

Share this content:

Exit mobile version