Site icon Memoirs Publishing

मां बेटी गैंगरेप मामले पांच आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। शहर में शुक्रवार 24 जून की रात चलती कार में एक महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप की गुत्थी को पुलिस व एसओजी ने सुलझा लिया है। इस केस में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के एक नेता समेत मुजफ्फरनगर और सहारनपुर निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हरिद्वार एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का पर्दाफाश किया है।

एसएसपी ने बताया कि, 24 जून की रात वारदात होने के बाद बदहवास हालात में महिला अपनी बच्ची के साथ पुलिस थाने पहुंची थी। महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी। इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला। पुलिस ने केवल इन दोनों सुबूतों को हथियार बनाकर रात-दिन एक करते हुए 6 दिन के अंदर ही हैवानों को धर दबोचा। इस गंभीर घटना के सामने आने के बाद पुलिस कप्तान योगेंद्र सिंह रावत ने जिले भर के थाना-कोतवाली में तैनात अनुभवी पुलिसकर्मियों को इस केस की गुत्थी सुलझाने में लगा दिया था। कई दिन की माथापच्ची के बाद आखिरकार पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। महिला ने पुलिस को बताया था कि सोनू नाम का एक शख्स उसे बाइक पर बैठा कर ले गया था, वो गुलाबी रंग की शर्ट पहने था। बाद में सफेद कार में सवार कुछ लोग उसे जबरन बेटी सहित बैठाकर ले गए और गैंगरेप किया।

Share this content:

Exit mobile version