Site icon Memoirs Publishing

आज सुबह मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत, सात लोग घायल

heavy-tree-fall

आज सुबह मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत, सात लोग घायल

बागेश्वर। जनपद के गुनकोट गांव में आज सुबह एक विशालकाय पेड़ मकान के ऊपर गिर गया है। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि साल लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव भेज दी है। भारी बारिश के कारण गुनकोट गांव में मकान के ऊपर पेड़ गिरने से गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि कैलाश राम पुत्र मोहन राम 54 वर्ष, पूरन राम पुत्र कैलाश राम 31 वर्ष, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं।जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर है। घटना तड़के सुबह दो बजे की है। जिला मुख्यालय से तीन बजे तक राहत बचाव को टीम गांव पहुँची।

Share this content:

Exit mobile version