Site icon Memoirs Publishing

न्यूड फोटोशूट को लेकर फंसे गए रणवीर सिंह, मुंबई पुलिस पहुंच उनके घर 2022

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह जो पिछले कुछ दिनों से अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में थे, उन्हें अब इसके लिए पुलिस द्वारा नोटिस भेजा गया है। रणवीर को पुलिस के सामने जाना है और अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाना है।

रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं क्योंकि एक्टर को उनके न्यूड मैगजीन फोटोशूट के लिए मुंबई पुलिस से उन्हें नोटिस भेजा गया है। पिछले महीने रणवीर इस फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। इतना ही नहीं एक्टर के खिलाफ कई शिकायतें भी दर्ज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 अगस्त को रणवीर को पुलिस के सामने जाना है और अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाना है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस, एक्टर के घर गई थी उन्हें नोटिस देने, लेकिन उस वक्त एक्टर घर में मौजूद नहीं थे।

क्या है मामला

कुछ दिनों पहले रणवीर ने एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन फोटोज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा। रणवीर के फैंस ने जहां उनके इस बोल्ड स्टेप की तारीफ की तो वहीं कई लोगों को रणवीर का ये अंदाज पसंद नहीं आया। कई संस्थान ने तो एक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

सेलेब्स का मिला पूरा सपोर्ट

रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री से पूरा सपोर्ट मिला है। आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, आमिर खान से लेकर अर्जुन कपूर तक, सभी ने रणवीर के फोटोशूट पर उनका सपोर्ट किया था।
Visit Website>
Visit Website>

Exit mobile version