Site icon Memoirs Publishing

बिहार में महागठबंधन सरकार में नीतीश सरकार में तेज प्रताप और सुरेंद्र यादव बने मंत्री, अब तक 20 ने ली शपथ

बिहार

Table of Contents

Toggle

बिहार में महागठबंधन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। 31 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राज्यपाल फागू चौहान JDU, RJD, कांग्रेस, HAM के नेताओं को राजभवन में शपथ दिला रहे हैं।

Nitish Kumar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के 30 से ज्यादा विधायक आज मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं हुए हैं। आरजेडी से सबसे ज्यादा 16 मंत्री शपथ लेंगे। जेडीयू से 11 विधायकों का शपथ ग्रहण होना है। कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक के मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राज्यपाल फागू चौहान सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। विभागों का बंटवारा भी आज ही होने की संभावना है। बिहार की राजनीति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-

इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

इसराइल मंसूरी, सारण के गरखा से विधायक सुरेंद्र राम, अनंत सिंह के करीबी आरजेडी एमएलसी कार्तिक सिंह, AIMIM छोड़कर आरजेडी में आए शाहनवाज आलम ने मंत्री पद की शपथ ली।

Tue, 16 Aug 2022 12:18 PM

आरजेडी नेत्री और राबड़ी देवी की करीबी माने जाने वालीं अनिता देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जेडीयू विधायक जमा खान, आरजेडी नेता जितेंद्र राय, जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह और जयंत राज को राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथग्रहण के चौथे दौर में आरजेडी के वरिष्ठ नेता समीर महासेठ ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जेडीयू नेत्री शीला मंडल को भी राज्यपाल ने पद औऱ गोपनीयता की शपथ दिलाई, वह एनडीए सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। इनके साथ पूर्व आईपीएस सुनील कुमार, चंद्रशेखर और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण की।

संतोष सुमन समेत पांच और नेताओं ने ली मंत्री शपथ

शपथ ग्रहण के तीसरे दौर में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन, मदन कुमार सैनी, ललित यादव, सर्वजीत कुमार और संजय झा ने शपथ ली।

भाई वीरेंद्र की जगह रामानंद यादव बने मंत्री

आरजेडी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र का आखिरी समय में पत्ता काट दिया गया। उनकी जगह रामानंद यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इससे भाई वीरेंद्र के खेमे में मायूसी है।

अशोक चौधरी, रामानंद यादव समेत पांच नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

शपथग्रहण के दूसरे दौर में जेडीयू के अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, आरजेडी के रामानंद यादव, सुरेंद्र कुमार यादव और लेशी सिंह को राज्यपाल ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्रवण कुमार नीतीश कुमार की कुर्मी जाति से हैं। वहीं, अशोक चौधरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं और फिर जेडीयू में शामिल हो गए थे।

तेज प्रताप यादव दूसरी बार बने मंत्री

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है, वे हसनपुर से विधायक हैं। वहीं, आलोक मेहता आरजेडी के वरिष्ठ नेता है, उन्हें सरकार में अहम विभाग मिल सकता है।

Tue, 16 Aug 2022 11:46 AM

तेज प्रताप, विजय चौधरी समेत पांच मंत्रियों ने ली शपथ

सबसे पहले विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव, आफाक आलम और आलोक मेहता ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने पांचों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Tue, 16 Aug 2022 11:37 AM

शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ

राज्यपाल फागू चौहान मंच पर पहुंच गए हैं। राष्ट्रगान की धुन के बाद शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हो गई है।

Tue, 16 Aug 2022 11:20 AM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन पहुंच गए हैं। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी ही देर में शुरू होगा।

कांग्रेस से आफाक आलम और मुरारी गौतम लेंगे शपथ, हम से संतोष सुमन बनेंगे मंत्री

बिहार की महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस को दो मंत्री पद मिले हैं। कांग्रेस विधायक आफाक आलम और मुरारी गौतम मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) से संतोष सुमन मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का भी शपथ ग्रहण होगा। राज्यपाल फागू चौहान मंगलवार को सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

जेडीयू से ये नेता बन रहे मंत्री

1 विजेन्द्र प्रसाद यादव
2 विजय कुमार चौधरी
3 संजय कुमार झा
4 अशोक चौधरी
5 श्रवण कुमार
6 मदन सहनी
7 सुनील कुमार
8 शीला कुमारी
9  लेसी सिंह
10 जमा खान
11 जयंत राज

Tue, 16 Aug 2022 10:46 AM

नीतीश कैबिनेट विस्तार: आरजेडी के संभावित मंत्रियों के नाम

1 तेज प्रताप यादव
2 आलोक कुमार मेहता
3 अनिता देवी
4 सुरेंद्र प्रसाद यादव
5 चंद्रशेखर
6 ललित कुमार यादव
7 भाई वीरेंद्र
8 रामानंद यादव
9 सुधाकर सिंह
10 कुमार सर्वजीत
11 सुरेंद्र राम
12 अक्तरुल इस्लाम शाहीन
13 शाहनवाज
14 भारत भूषण मंडल
15 कार्तिक सिंह
16 समीर कुमार महासेठ

सीएम नीतीश कुमार अपने पास रखेंगे गृह विभाग, वित्त विभाग तेजस्वी यादव के पास जाएगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह विभाग अपने पास ही रखेंगे। हालांकि, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को वित्त विभाग मिल सकता है। पूर्ववर्ती सरकार में जो विभाग बीजेपी के पास थे वो सभी आरजेडी के मंत्रियों में बांटे जाएंगे। इसके अलावा जेडीयू के कुछ पुराने विभागों को भी आरजेडी को दिया जा सकता है।

Tue, 16 Aug 2022 09:55 AM

आरजेडी से 16 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, कई नए चेहरों को मौका

बिहार की नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार में लालू प्रसाद यादव के आरजेडी से 16 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखने के साथ ही कई नए चेहरों को भी मौका दिया है।

Tue, 16 Aug 2022 09:27 AM

नीतीश कैबिनेट विस्तार: एक साथ 5-6 मंत्री लेंगे शपथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजभवन में एक साथ 5-6 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रियों की संख्या ज्यादा है। इस कारण समय बचाने के लिए सभी का अलग-अलग शपथ ग्रहण नहीं कराया जाएगा।

Tue, 16 Aug 2022 09:08 AM

अवध बिहारी चौधरी का विधानसभा स्पीकर बनना तय

महागठबंधन सरकार में विधानसभा स्पीकर का पद आरजेडी के खाते में आया है। आरजेडी की ओर से अवध बिहारी चौधरी का स्पीकर बनना तय हो गया है।

Tue, 16 Aug 2022 08:57 AM

जेडीयू से कोई नहीं होगा ड्रॉप, सभी पुराने मंत्री फिर से लेंगे शपथ

बताया जा रहा है कि जेडीयू से किसी भी पुराने मंत्री को ड्रॉप नहीं किया जाएगा। एनडीए सरकार में जो मंत्री थे, उन्हें दोबारा मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Tue, 16 Aug 2022 08:49 AM

11.30 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह, राज्यपाल फागू चौहान मंत्रियों को दिलाएंगे शपथ

नीतीश कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। राज्यपाल फागू चौहान सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
Visit Website
Visit Website

Share this content:

Exit mobile version