Site icon Memoirs Publishing

संजय राउत के आवास के लिए निकले उद्धव ठाकरे, आज बुलाई है अहम बैठक

s1-300x169 संजय राउत के आवास के लिए निकले उद्धव ठाकरे, आज बुलाई है अहम बैठक

Sanjay Raut Arrested: प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को लंबी पूछताछ के बाद देर रात शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सोमवार को दोपहर में कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि उन्हें सोमवार को PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर, कांग्रेस नेताओं के नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। फिलहाल, तीनों नेताओं को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ

Mon, 01 Aug 2022 12:41 PM

उद्धव ठाकरे जा रहे हैं संजय राउत के घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी सांसद संजय राउत के आवास के लिए निकल रहे हैं। राउत को रविवार को हुई छापामार कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Mon, 01 Aug 2022 12:40 PM

मेडिकल जांच के लिए निकले संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर से निकल चुके हैं। वह मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल जा रहे हैं। खबर है कि इसके बाद उन्हें PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Mon, 01 Aug 2022 11:41 AM

Sanjay Raut News: उद्धव ठाकरे ने बुलाई बैठक

राज्यसभा सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में उथल पुथल जारी है। इसी बीच खबर है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक अहम बैठक की अध्यक्षता करने जा रहे हैं।

Mon, 01 Aug 2022 11:22 AM

संजय राउत की मेडिकल जांच में हो रही है देरी?

शिवसेना नेता संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय सोमवार को PMLA स्पेशल कोर्ट के सामने पेश करने जा रहा है। इससे पहले उनका मेडिकल चेकअप होना है। पहले कहा जा रहा था कि सुबह 9.30 बजे उन्हें जांच के लिए ले जाया जाएगा, लेकिन इसमें देरी होती नजर आ रही है।

Mon, 01 Aug 2022 10:53 AM

‘ED के डर से हमारे साथ न आएं’ एकनाथ शिंदे ने संजय राउत को भी दे दी बड़ी सलाह

पात्रा चॉल मामले में शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर कुछ गलत नहीं किया है, तो डरने की जरूरत नहीं है। खास बात है कि शिवसेना नेता इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रहे हैं। राउत को सोमवार को PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Mon, 01 Aug 2022 10:06 AM

संसद में उठेगा संजय राउत का मुद्दा

शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी का मुद्दा आज सदन में भी गर्मा सकता है। खबर है कि पार्टी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी सदन में चर्चा के लिए मुद्दा उठा सकती हैं। उन्होंने जांच एजेंसियों के इस्तेमाल पर चर्चा की मांग की है।

Mon, 01 Aug 2022 09:29 AM

संजय राउत को मिला कांग्रेस का समर्थन?

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में फंसे संजय राउत को कांग्रेस का समर्थन मिलता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वह राउत के साथ हैं।

Mon, 01 Aug 2022 09:02 AM

शिवसेना का मुंबई में प्रदर्शन का प्लान

शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थक लगातार विरोध जता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना ने इस गिरफ्तारी को लेकर पूरी मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

Mon, 01 Aug 2022 08:57 AM

संजय राउत के लिए नई मुसीबत, गवाह को धमकाने के आरोप, FIR दर्ज

शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के बीच उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। खबर है कि उनके खिलाफ यह शिकायत महिला गवाह को धमकाने के आरोप में दर्ज की गई है। ईडी ने रविवार को राउत आवास पर छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है

Mon, 01 Aug 2022 08:44 AM

एकनाथ शिंदे का लिफाफे पर नाम?

शिवसेना नेता संजय राउत के आवास से 11.50 लाख रुपये जांच एजेंसी को मिले हैं। सीएनएन न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इनमें से 10 लाख रुपये एक अलग लिफाफे में रखे गए थे, जिसपर एकनाथ शिंदे का नाम लिखा हुआ था। सूत्रों ने बताया कि आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे के लिए उन्हें दिए जाने के लिए रखा गया था।

Share this content:

Exit mobile version