Site icon Memoirs Publishing

कुमाऊं पहुंची Joona Akhada की छत्री यात्रा

Joona Akhada

श्रीपंच दशनाम Joona Akhada की ओर से उत्तराखंड की भ्रमण यात्रा का प्रथम चरण पूरा हो गया है। बद्रीनाथ धाम के दर्शन के बाद यात्रा कुमाऊं के बागेश्वर पहुंच गई है। गढ़वाल मंडल की यात्रा के अंतिम दौर में छड़ी जोशीमठ से प्रातः बद्रीनाथ धाम पहुंची। इससे पूर्व पवित्र छड़ी ने जोशीमठ में नगर परिक्रमा की और भगवान नरसिंह के मंदिर में पूजा अर्चना की।

नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों ने पवित्र छड़ी का स्वागत किया। पवित्र छड़ी ने अक्षय वट, आद्य शंकराचार्य की तपस्थली पावन गुफा के भी दर्शन किए। जोशीमठ में रात्रि विश्राम के पश्चात पवित्र छड़ी के प्रमुख महंत श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, सुमेरु पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती, श्रीमंत शिवदत्त गिरी, श्रीमहंत पुष्कर राज गिरी, श्रीमहंत विशंभर भारती, श्रीमहंत पशुपति गिरी आदि ने स्वागत किया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बद्रीनाथ भगवान के दर्शनों के लिए पवित्र छवि को नगर परिक्रमा कराते हुए मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराया। बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल व तीर्थ पुरोहितों ने पवित्र छड़ी का स्वागत करते हुए सभी नागा संन्यासियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। छड़ी ने नॉटी गांव स्थित मां नंदा देवी व श्री यंत्र के दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की मंदिर के प्रमुख पुजारी राजेश सैनी व ग्रामीणों ने पवित्र छड़ी का स्वागत किया तथा विधिवत मंडावर श्री यंत्र की पूजा अर्चना कर आई थी। गांव से ही मां नंदा देवी राजजात यात्रा निकाली जाती है। यहां से पवित्र छड़ी रात्रि विश्राम के लिए कर प्रयाग पहुंची।

Exit mobile version