Site icon Memoirs Publishing

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट, कल रांसी में करेगी डोली प्रवास

Kedarnath

Kedarnath

Table of Contents

Toggle

मद्महेश्वर की डोली के आगमन को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने ओंकारेश्वर मंदिर को भव्य रूप से सजाया है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि डोली आगमन पर  मनसूना में तीन दिवसीय मेला का आयोजन होगा।द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधिविधान के साथ सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए है। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करते हुए पहले पड़ाव गौंडार पहुंचेगी।

21 नवंबर को डोली छह माह की शीतकालीन पूजा अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएगी। इस वर्ष यात्राकाल में मद्महेश्वर भगवान के दर्शनों के लिए आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। द्वितीय केदार की चल उत्सव विग्रह डोली मद्महेश्वर से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव गौंडार पहुंचेगी।

19 को रांसी में प्रवास होगा और 21 नवंबर को डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह के लिए विराजमान हो जाएगी। मद्महेश्वर की डोली के आगमन को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने ओंकारेश्वर मंदिर को भव्य रूप से सजाया है।

Exit mobile version