ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव सुर्खियों थे। सूर्यकुमार टी20 विश्व कप 2022 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे। सूर्याकुमार आइसीसी टी20I रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। अब उनके पास पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के एक और रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है।न्यूजीलैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और विराट कोहली की कमी खलेगी। भारत को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर को वेलिंगटन में भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे खेला जाएगा
भारत के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार के पास T20I में इतिहास को फिर से लिखने का मौका होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज में भारतीय बल्लेबाज एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकता है। सूर्यकुमार पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से केवल 286 रन पीछे हैं।
रिजवान के नाम एक साल में सबसे ज्यादा टी20I रन बनाने का रिकॉर्ड है। पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2021 में 1326 रन बनाए थे। भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार ने इस साल 29 मैचों में 1040 रन बनाए हैं। सूर्या की नजर इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी।

