Site icon Memoirs Publishing

इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में फलस्तीन के एक किशोर की मौत, जांच में जुटे अधिकारी

इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में फलस्तीन के एक किशोर की मौत

इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में फलस्तीन के एक किशोर की मौत

 इजाराइली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में एक सैन्य अभियान के दौरान सोमवार सुबह एक किशोर लड़की को गोली मार दी। फिलीस्तीनी अस्पताल ने इसकी जानकारी दी है। जेनिन के उत्तरी शहर में खलील सुलेमान सरकारी अस्पताल ने बताया कि 16 वर्षीय जाना जकारन को सिर में गोली मारी। अस्पताल ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई। सैन्य अभियान के दौरान कई अन्य फलस्तीनी नागरिक घायल भी हुए हैं।

इजराइली सेना ने दी जानकारी

आधिकारी फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी ने बताया कि जकारन अपने घर की छत पर थी और इजरायली सैनिकों के जेनिन शहर से निकलने के बाद उसे मृत पाया गया। इजरायली सैनिकों को किशोर की मौत की जानकारी है और अब मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि सैनिकों ने जेनिन शहर से इजरायलियों के खिलाफ हमलों के संदेह में वांछित तीन फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। इस सैन्य अभियान के दौरान सेना और संदिग्धों के बीच झड़प और भारी गोलीबारी भी हुई है।

Exit mobile version