मेष राशि वाले जातकों की पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी । वाहन आदि शुभ कार्य में खर्च होगा ।
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा । स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
वृष राशि वालों का गुरु राहु का योग बन रहा है व्यर्थ के खर्च से बचें । बनते कार्यों में विघ्न, आंखों में कष्ट व मानसिक तनाव हो सकता है ।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
गायत्री महामंत्र का पाठ करें ।
मिथुन राशि वालों को व्यर्थ में कार्य क्षेत्र में विलंब होने के योग । सुख साधनों व मान प्रतिष्ठा में वृद्धि । परिवारिक व राजनीतिक कार्य में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी लाल
संकट मोचन का पाठ करें ।
कर्क राशि वाले जातकों की कार्य व्यवसाय में व्यस्तता में वृद्धि । मंगल ग्रह के इस राशि में संचार करने से परिवार में व्यर्थ की परेशानी रहेगी । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खानपान का विशेष ध्यान रखें ।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा लाल
दुर्गा चालीसा का पाठ करें ।
सिंह राशि वाले जातकों का यह सप्ताह अच्छा व्यतीत होगा । नौकरी, व्यवसाय में प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । परिवार में खुशी का माहौल रहेगा ।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हरा गुलाबी
शिव चालीसा का पाठ करें ।
कन्या राशि वालों का यह सप्ताह कुछ परेशानी के साथ व्यतीत होगा । कार्य व नौकरी के क्षेत्र में विघ्न बाधाएं उत्पन्न होंगी एवं स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा । व्यर्थ के विवाद से बचें ।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सफेद गुलाबी
संकट मोचन का पाठ करें ।
तुला राशि वालों आपके लिए यह सप्ताह सामान्य कारक रहेगा । सूर्य एवं गुरु ग्रह के शत्रु दृष्टि रहने से स्वास्थ्य कष्ट, परिवारिक चिंताएं रहेंगी । प्रयास करने पर रुके कार्य में प्रगति होगी । सर्विस अथवा व्यवसाय संबंधी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा । विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी ।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : आसमानी सिंदूरी
शिव चालीसा का पाठ करें ।
वृश्चिक राशि वालों यह सप्ताह आपके लिए कुछ अच्छा नहीं रहेगा । आय कम खर्च अधिक रहेगा ।किसी निकट व्यक्ति से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं ।व्यर्थ की चिंताओं से मानसिक तनाव रहेगा ।साझेदारी के कार्य में हानि हो सकती है सोच समझकर ही कार्य करें अन्यथा परेशानी उठानी पड़ेगी ।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला गुलाबी
हनुमान चालीसा का पाठ करें ।
धनु राशि वालों की मान सम्मान में वृद्धि । धार्मिक कार्य की ओर रुचि बढ़ेगी । निर्वाह योग्य धन प्राप्ति के साधन बनेंगे । भूमि सवारी आदि सुख साधनों में वृद्धि होगी परंतु स्वास्थ्य में अचानक खराबी, गुप्त रोग की संभावना है ।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा नीला
गायत्री महामंत्र का पाठ करें ।
मकर राशि वालों का यह सप्ताह उत्तम एवं लाभकारी रहेगा । परिवारिक सुख एवं नौकरी व्यवसाय में वृद्धि । नवीन कार्य की योजना बनेगी । सोचे कार्य पूर्ण होंगे । धन संबंधी कार्य बनेगा । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खानपान का विशेष ध्यान रखें ।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सफेद हरा
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें ।
कुंभ राशि वालों का यह सप्ताह सामान्य कारक विदित होगा । बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे । घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा । रुका हुआ धन प्राप्त होगा एवं कुछ स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है । मानसिक तनाव से दूर रहें । कहीं दूर दराज की यात्रा करने का योग बनेगा । नौकरी व्यवसाय के लिए ग्रह उत्तम है ।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला संतरी
दुर्गा चालीसा का पाठ करें ।
मीन राशि वाले जातकों का यह सप्ताह उत्तम रहेगा । कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी । यात्रा का योग बनेगा एवं परिवार की तरफ से खुशी मिलने की संभावना है । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खानपान का विशेष ध्यान रखें एवं घर परिवार में मांगलिक कार्य का योग भी बन रहा है ।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी पीला
शिव चालीसा का पाठ करें ।
Share this content:
