Site icon Memoirs Publishing

आदिपुरूष में मंदोदरी

बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरूष आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों से इस फिल्म की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म आदिपुरूष कई कारणो से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह देवदत्त नागे और सैफ अली खान मुख्य किरदार में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में कई सपोर्टिंग एक्टर भी हैं।

क्या आप जानते है कि प्रत्येक स्टार ने अपनी-अपनी भूमिका के लिए कितना-कितना चार्ज किया है? इन सबके बीच एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं जो फिल्म में बहुत की थोड़ी देर के लिए नजर आई है। लेकिन इसके लिए उन्होंने मोटी रकम वसूली है। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म में लंकापति रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री की। फिल्म के इस किरदार को अभिनेत्री सोनल चौहान ने निभाया है। जो कि इससे पहले फिल्म जन्नत में नजर आई थी। सोनल का किरदार बहुत छोटा है। वह फिल्म में मुश्किल से 2 से 4 मिनट के लिए ही नजर आई हैं। मगर इसके लिए उनको मोटी फीस दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आदिपुरूष के लिए सोनल चौहान को 1.5 करोड़ रूपये फीस मिली है।

 

Exit mobile version