Site icon Memoirs Publishing

पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का सोमवार दोपहर निधन हो गया।

उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का सोमवार दोपहर निधन हो गया। वे करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने सोमवार को अपने आवास पर अंतिम सांस ली। सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से प्रदेश भर के कर्मचारियों में शोक की लहर है.

 वर्ष 2000 में राज्य निर्माण से लेकर 2021 तक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रहे। और इसके बाद बीमारी के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

 

Exit mobile version