Site icon Memoirs Publishing

Pithoragarh News: थल/गणाई गंगोली में आग से धधकते हुए जंगल

थल/गणाई गंगोली

थल/गणाई गंगोली। थल और गणाई गंगोली में जंगल की आग से वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद वन विभाग आग बुझाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। गणाई गंगोली में लोगों ने मजदूर लगाकर जंगलों की आग बुझाई।

आग से धधक रहे हैं सीमांत के जंगल
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से जंगल आग से धधक रहे हैं। बीती रात पिथौरागढ़ रेंज के चामी बमनधौन का जंगल आग से धधक उठा। इसके साथ ही देवलथल-कनालीछीना के लोड़ी, सुवालेख, लोहार गांव के जंगलाें में भी आग लगी है।

जिले में आग की 79 घटनाओं में 83.90 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। इससे वन विभाग को भी दो लाख से अधिक की क्षति हुई है। मंगलवार की रात बमनधौन का जंगल भीषण आग की चपेट में आ गया। सूचना पर रेंजर पीएस देउपा, वन दरोगा ज्योति उपाध्याय, वन रक्षक मनोज ज्याला, प्रकाश जोशी मौके पर पहुंचे और मध्य रात्रि दो बजे आग पर काबू पाया। जिले के कई जंगल फिर से आग की चपेट में हैं। वनों में लगी आग से कई जगहाें पर धुंध भी छाई है।

Exit mobile version