अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार से अगले तीन दिन भारी बारिश होने के आसार है। वहीं मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। यानी अगस्त की शुरुआत भी भारी बारिश के साथ हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन दिनों तक प्रदेश भर के कई इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी समस्या से बचने के लिए पहाड़ी जिलों की यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य ले लें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment