Site icon Memoirs Publishing

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की, मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर अमित शाह ने अपनी बधाइयां प्रेषित की

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की, मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर अमित शाह ने अपनी बधाइयां प्रेषित की

इस दौरान दोनों के मध्य प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उन्हें आज से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों, जोशीमठ में किए जा रहे पुनर्वास कार्यों एवं इस वर्ष पिछले सालों के मुकाबले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में गतिमान चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित रुप से संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ
केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद प्रेषित किया।

Exit mobile version