Site icon Memoirs Publishing

पत्नी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर। गरुड़ थाना बैजनाथ के गगरीगोल कस्बा निवासी एक अधेड़ ने अपनी पत्नी को रात में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार रात की है। सूचना मिलते ही एक घंटे बाद सीईओ बागेश्वर मौके पर पहुंचे। जबकि थाना बैजनाथ पुलिस सीईओ के आने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version