योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा को इंटरमीडिएट स्तर तक अनिवार्य विषय के रूप में शासनादेश जारी

उत्तराखंड में योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा को इंटरमीडिएट स्तर तक अतिरिक्त एवं अनिवार्य विषय के रूप में शासनादेश जारी हो गया है। जिसके पश्चात योग प्रशिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

दरअसल 2005 से योग प्रशिक्षित स्कूलों में योग शिक्षा प्रारंभ करने की मांग कर रहे थे बड़ी संख्या में बेरोजगार योग्य शिक्षकों को अब रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का आभार जताते हुए योग प्रशिक्षित सोसाइटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश भट्ट का कहना है कि मंत्री धन सिंह रावत द्वारा शिक्षा मंत्री बनते ही योग को वैलनेस सेंटरों में प्रारंभ किया गया और अब योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा को इंटरमीडिएट स्तर तक प्रारंभ कर दिया गया है जिसका शासनादेश भी जारी हो गया है यह योग्य शिक्षकों के आंदोलन की बहुत बड़ी जीत है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

टाइगर स्किन बरामदगी मामले में एक और गिरफ्तारी

Next post

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम धामी, कई रोड प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा, सीआरआईएफ के तहत 250 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की प्रदान की जायेगी स्वीकृति

Post Comment