भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा 28 अगस्त को निकाली जाएगी। टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज के सानिध्य व दिगंबर भरत गिरी की मौजूदगी में पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की बैठक हुई। जिसमें शोभायात्रा को भव्य बनाने व भंडारे के आयोजन पर चर्चा हुई।
श्री 108 महन्त कृष्णा गिरी महाराज न बताया कि शोभायात्रा को अधिक भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मथुरा-वृन्दावन सहित अन्य राज्यों के कलाकारों द्वारा बनाई गई झांकियां देखने को मिलेंगी।
महाराष्ट्र के कलाकारों की शिव बारात, श्री महाकाल की भस्म आरती शोभा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
Share this content:
