Site icon Memoirs Publishing

BJP on Newsclick: भारत विरोधी गर्भनाल से जुड़े कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक: भाजपा

मंगलवार से लोकसभा में सरकार के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होनी है जिसमें दोनों ओर से काफी तीखे आरोप प्रत्यारोप होंगे। उससे पहले सोमवार को भाजपा ने आरोप लगाया है कि न्यूज क्लिक जैसी न्यूज एजेंसियों के माध्यम से एंटी इंडिया-ब्रेक इंडिया अभियान चलाया जाता है। भाजपा ने कहा कि कुछ देश न्यूज प्लेटफार्म के माध्यम से फर्जी खबरें फैलाने में लगे हैं।

मंगलवार से लोकसभा में सरकार के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होनी है, जिसमें दोनों ओर से काफी तीखे आरोप प्रत्यारोप होंगे। उससे पहले सोमवार को भाजपा ने आरोप लगाया है कि न्यूज क्लिक जैसी न्यूज एजेंसियों के माध्यम से एंटी इंडिया-ब्रेक इंडिया अभियान चलाया जाता है।

भारत ने पहले ही न्यूज क्लिक के विरुद्ध कार्रवाई की थी, तब कांग्रेस और वामदलों के नेता उसके समर्थन में खड़े हो गए थे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने तल्ख टिप्पणी की है कि कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक भारत विरोधी एक ही गर्भनाल से जुड़े हैं।

भारत के विरुद्ध नैरेटिव बनाने का प्रयास- राजीव चंद्रशेखर

वहीं, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत विरोधी फर्जी इंटरनेट मीडिया खातों के माध्यम से जिस तरह का नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जाता है, वही समान बातें कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर करते हैं।

Exit mobile version