Site icon Memoirs Publishing

Chandrayaan-3 Update: प्रज्ञान रोवर को लेकर इसरो ने दिया लेटेस्ट अपडेट, बताया चांद पर अब क्या कर रहा

chandrayaan 3

chandrayaan 3

Chandrayaan-3 Soft Landing: विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की कामयाब लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) ने चांद (Moon) पर चहलकदमी की यानी चंद्रयान (Chandrayaan) ने चंद्रमा पर भारत के निशान छोड़ने शुरू कर दिए हैं.

Chandrayaan-3 Rover First Photo: 23 अगस्त की शाम जब हम-आप घर में टेलीविजन सेट के सामने बैठे हुए थे तो धड़कनें हर किसी की तेज थीं. पूरा देश उस खास पल का इंतजार कर रहा था. जैसे ही विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने चांद के साउथ पोल (South Pole) पर कदम रखा देश ने वो इतिहास रच दिया जो अबतक किसी के हिस्से में नहीं आया था. अभी बहुत कुछ होने वाला है. अगले 14 दिन अब बेहद अहम हैं. चांद से चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) से संदेश भेजा कि मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं. यही वो शब्द थे जब चांद पर पहुंचकर लैंडर ने मैसेज भेजा. अब इसरो (ISRO) ने चांद की सतह पर रोवर की चहलकदमी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

रोवर ने चांद पर की चहलकदमी

इसरो (ISRO) ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 रोवर: मेड इन इंडिया, चांद के लिए बनाया गया! चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा. चांद पर चहलकदमी की!

Share this content:

Exit mobile version