मुख्यमंत्री धामी ने कहा, भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है,सशक्त भू-कानून लागू करने को प्रतिबद्ध है सरकार

uttarakhand cm

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है,सशक्त भू-कानून लागू करने को प्रतिबद्ध है सरकार

IMG-20230806-WA0008-300x200 मुख्यमंत्री धामी ने कहा, भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है,सशक्त भू-कानून लागू करने को प्रतिबद्ध है सरकार

सबसे बड़ी खबर जल्द कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा भू-कानून का प्रस्ताव: धामी

देहरादून:

राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।
मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की भावना के अनुरूप सशक्त भू-कानून राज्य में लागू करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री धामी ने नगरीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने को कहा ताकि स्वच्छ व सुन्दर देवभूमि का संदेश देश व दुनिया में जाए

Next post

जानिए कैसी है आज ग्रहों की चाल । राशि अनुसार क्या करें उपाय

Post Comment