Site icon Memoirs Publishing

Naagin 7: तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करने की एकता कपूर से तगड़ी फीस ले रही नई नागिन, एक एपिसोड की फीस चौंका देगी

Naagin 7: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में प्रियंका चाहर चौधरी और प्रतीक सहजपाल के लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है. इन दोनों सितारों के नाम फाइनल होने की खबरों के बीच प्रियंका की फीस भी लोगों का ध्यान खींच रही है. खबरों की मानें तो प्रियंका तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करने के लिए तगड़ी फीस एकता कपूर से वसूल रही हैं.

1.5 लाख पर एपिसोड है फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) एकता कपूर के ‘नागिन 7’ के लिए करीबन 1.5 लाख फीस एक एपिसोड की ले रही हैं. हालांकि इन खबरों को लेकर ना तो प्रियंका और ना ही मेकर्स की तरफ से रिएक्ट किया गया है. लेकिन अगर ऐसा होता है तो तेजस्वी प्रकाश ‘नागिन’ सीरीज की सबसे ज्यादा मोटी फीस लेने वाली अभिनेत्री रहेंगी. खबरों की मानें तो तेजस्वी प्रकाश एक एपिसोड के 2 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं.

Exit mobile version