Site icon Memoirs Publishing

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन का दौरा किया है, और कल से बैठकों का दौर शुरू होगा।

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन रवाना हो गए उससे पहले सीएम धामी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी

देवभूमि के आराध्य देवी-देवताओं के आशीर्वाद से एवं समस्त प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति तथा सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु दिसंबर में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में प्रवासी भारतीयों एवं अंतर्राष्ट्रीय उद्योगपतियों से मुलाकात एवं उन्हें इस समिट में आमंत्रित करने हेतु आज लंदन और बर्मिंघम की यात्रा पर जा रहा हूं।

उत्तराखंड निवेश के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है, इसलिए मुझे पूर्ण यकीन है कि विदेश से भी लोग यहां निवेश करने के लिए आएंगे। इससे न केवल रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि उत्तराखंड के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Exit mobile version