Site icon Memoirs Publishing

“स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने DG स्वास्थ्य के साथ निदेशकों को डेंगू नियंत्रण की जिम्मेदारियां सौंपी”

 

 

“निदेशक कुमाऊँ मंडल और निदेशक गढ़वाल मंडल सहित निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को सौंपी गई हैं डेंगू रोकथाम की जिम्मेदारियां।

उत्तराखण्ड राज्य में गढ़वाल मंडल और कुमाऊँ मण्डल में तेजी से फैल रहे डेंगू रोग के संबंध में, जनमानस को यथासंभव Platelets उपलब्ध कराने और डेंगू निरोधात्मक कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए, एक अद्यतन रिपोर्ट को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने का काम दिया गया है।

वर्तमान में डेंगू रोग का प्रसार उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों में व्यापक रूप से फैल रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस रोग के प्रसार के कारण कुमाऊँ मंडल और गढ़वाल मंडल क्षेत्र में भारी प्रमाण में बढ़ोतरी हो रही है, और ऐसे मामलों में सख्ती से प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।”

Exit mobile version