Site icon Memoirs Publishing

मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव: क्या भारत और चीन के बीच भी हो रही है लड़ाई

मालदीव को उसके समुद्र तटों, मूंगे की चट्टानों और विविधता वाले समुद्री जीवन के लिए जाना जाता है.

हिंद महासागर के बीच करीब 12 सौ द्वीपों से बने इस देश में 30 सितंबर को राष्ट्रपति का चुनाव होना है. मुकाबला राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज़्ज़ू के बीच है.

लेकिन यहां एक मुकाबला भारत और चीन के बीच भी माना जा रहा है. दोनों देश यहां रणनीतिक रूप से अपनी उपस्थिति मजबूत करने की कोशिशें कर रहे हैं.

राष्ट्रपति पद के दोनों दावेदार प्रचार के लिए एक से दूसरे द्वीप पर जाने के लिए हवाई जहाज और नावों का प्रयोग कर रहे हैं. दोनों अलग-अलग एशियाई शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं.

निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह​​ मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हैं. उन्होंने 2018 के चुनाव में जीत दर्ज की थी.

Exit mobile version