Site icon Memoirs Publishing

दुःखद: उत्तराखंड का लाल देश के लिए शहीद, परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। चमोली जनपद के रहने वाले भारतीय सेना के जवान खिलाफ सिंह नेगी शहीद हो गए हैं, जो नंद नगर के दूरस्थ गांव क्नोल के रहने वाले थे। भारतीय सेना के जवान खिलाफ सिंह नेगी 2021 में भारतीय सेवा में भर्ती हुए थे। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे चमोली क्षेत्र में शोक की लहर है।

वहीं जवान की शहादत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चमोली पुलिस ने खबर की पुष्टि करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 2021 में भारतीय सेना में पदस्थ हुए थे खिलाफ सिंह नेगी ने भारत माता के खातिर छोटी सी उम्र में ही अपना सब कुछ देश पर न्यौछावर कर दिया।

 

Exit mobile version