आज, नगर निगम क्षेत्र में स्थित पंडित दीनदयाल पार्क पर, उनकी जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, पंडित उपाध्याय जी की प्रतिमा को समर्पित करके हमने उनका आदर किया।
सोमवार को, मंत्री डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने गरीबों और माँ भारती की सेवा के भाव के साथ 1937 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होकर जबरदस्त उत्साह, जज्बे, जुनून और दृढ़ विश्वास के साथ योगदान किया। इसके बाद, उन्होंने राजनीति में कदम रखकर जनसंघ के महासचिव के रूप में कार्य किया और 29 दिसम्बर 1967 को जनसंघ के अध्यक्ष बने। वे 1951 से 1967 तक इस जिम्मेदारी को निर्वहन किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी वह व्यवस्था के विरोधी थे जो रोजगार के अवसरों को कम करती है, लेकिन सामाजिक समानता, पूंजी, और सत्ता के विकेन्द्रीकरण के पक्षधर थे। उनका विचार स्वतंत्रता, समानता, और न्याय की गारंटी पर आधारित था, जो भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों को स्पष्ट रूप से प्रकट करता था। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दीन दयाल उपाध्याय जी के पदचिह्नों का अनुसरण करके सुशासन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा करने में सफलता पाई।
मंत्री डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में, देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘लोकल से वोकल’ के सपने को देखना हमारे लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री जी की इस सोच में पंडित दीनदयाल जी के विचारों का पूरी तरह से प्रतिष्ठित है, और इसे अब हमने कोरोना वायरस के प्रबंधन, वैक्सीन निर्माण, सामूहिक टीकाकरण अभियान, और ब्वॅप्छ जैसे तकनीकी सिस्टमों के माध्यम से साबित किया है। यह भी स्पष्ट है कि दीनदयाल जी का ‘स्वदेशी आर्थिक मॉडल’ विचार अब हमारे देश के सामृद्धि के माध्यम से अपनाया जा रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे स्टार्ट-अप एक मजबूत भारत की नींव रख रहे हैं। देश अब यूनिकॉर्न के शतक की ओर बढ़ रहा है। 2020-21 के दौरान 2.5 लाख से अधिक ट्रेडमार्क पंजीकृत किया जाना इस बात का प्रमाण है कि पंजीकृत स्टार्ट-अप्स ने रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार की दीन दयाल अंत्योदय योजना एक व्यापक योजना है जिसका उद्देश्य कौशल विकास और अन्य माध्यमों से आजीविका के अवसरों को बढ़ाकर शहरी और ग्रामीण गरीबों का उत्थान करना है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्रतिज्ञा थी कि हमें हर भारतवासी को भारत माता की संतान होने पर गर्व का अनुभव करवाना है। हम भारत माता को ‘‘सुजलां, सुफलां‘‘ के वास्तविक अर्थों को धरातल पर उतारने में स्वयं को समर्पित कर देंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रदीप दुबे, बृजेश शर्मा, इंद्र कुमार गोदवानी, चेतन शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, महामंत्री नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, संजय शास्त्री, राजपाल ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, हरीश तिवाडी, पार्षद राजेश दिवाकर, राकेश परछा, राधे जाटव, शम्भू पासवान, देवदत्त शर्मा, जगावर सिंह, मोनिका गर्ग, सुधा असवाल, स्वाति शर्मा, सीमा रानी, ज्योति पांडेय, रीता गुप्ता, त्रिलोक परमार, हैप्पी सेमवाल, विनोद भट्ट आदि उपस्थित रहे।

