Site icon Memoirs Publishing

मौसम परिवर्तन; बीकेटीसी अध्यक्ष ने अनुयायियों से धाम आने पर गर्म कपड़े पहनने का आग्रह किया।

BKTC

BKTC

गढ़वाल। श्री केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों का पहुंचना जारी है। आज शनिवार तक 1258450 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है। वहीं धाम में धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों को सर्दी से बचाव के लिए श्री केदारनाथ मंदिर परिसर सहित मंदिर मार्ग पर अलाव की व्यवस्था की है।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थयात्रियों से कहा है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान सर्दी से बचाव करें तथा यात्रा के दौरान गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट आदि साथ रखे।

Exit mobile version