Site icon Memoirs Publishing

चीन के नए नक़्शे पर जयशंकर का जवाब, राहुल का तंज़ और पूर्व सेना प्रमुख की यह सलाह

अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन और भारत के कई इलाक़ों को नए नक़्शे में अपनी सीमा के अंदर दिखाने पर भारत ने चीन के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज की है.

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि भारत ने नक़्शे को लेकर चीन के ‘बेतुके दावे’ पर ‘कड़ा विरोध’ जताया है.

ये नक़्शा उस समय जारी हुआ है, जब कुछ ही दिन पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दक्षिण अफ़्रीका में सीमा विवाद को सुलझाने को लेकर चर्चा हुई थी. चीन पहले भी इन भारतीय इलाक़ों पर अपना दावा रहा है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया के सवाल के जवाब में एक बयान जारी किया है.

इस बयान में कहा गया है, “चीन के तथाकथित 2023 के ‘स्टैंडर्ड मैप’ जिसमें भारत के इलाक़ों पर दावा किया गया है, उस पर हमने कूटनीतिक चैनलों के ज़रिए कड़ा विरोध जताया है.”

Exit mobile version