Site icon Memoirs Publishing

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा निर्वाचन आयोग:देहरादून में अधिकारियों को दी गई अहम जानकारी, EVM और वीवीपैट मशीन के बारे में बताया

अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा शनिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, एफएलसी सुपरवाईजर और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम मशीन की अहम जानकारी दी गई। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षडमुगम की अध्यक्षता में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें प्रदेश के 12 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे। ईवीएम मशीनों और वीवीपीएटी मशीन की जानकारी के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा०वी. षणमुगम ने बताया की चुनाव प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निग ऑफिसर को किसी तरह की कोई समस्या ना रहे, इसके लिए पहले ही चुनाव आयोग के निर्देश पर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मशीनों से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या या जानकारी के अभाव को इस कार्यशाला के जरिए दूर किया गया है मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा०वी. षणमुगम ने अभी अधिकारियों को अवगत कराया गया कि ईवीएम और वीवीपीएटी की FLC प्रक्रिया का निर्वाचन के सफल सम्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत विभिन्न कार्यो का सम्पादन Designated अधिकारी द्वारा ही पूरा किया जाना है, कार्यशाला में मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा ई.सी.आई.एल. के तकनीकी प्रबन्धक द्वारा FLC प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।

Exit mobile version