Site icon Memoirs Publishing

स्कूली बच्चियों ने PM मोदी को राखी बांधी… PHOTOS:जम्मू-कश्मीर से छत्तीसगढ़ तक महिलाओं-बच्चियों ने जवानों के साथ मनाया त्योहार

आज सावन का आखिरी दिन है। देशभर में आज के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली में स्कूली बच्चियों ने PM नरेंद्र मोदी को राखी बांधी। वहीं, जम्मू-कश्मीर से लेकर छत्तीसगढ़ तक स्कूली बच्चियों ने सेना, BSF और CRPF के जवानों को राखी बांधी। घर से दूर तैनात होकर देश की रक्षा में लगे इन जवानों ने बच्चियों को मिठाई खिलाई और साथ में तस्वीरें क्लिक करवाईं।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में राखी के पर्व के लिए भस्म आरती और खास पूजा की गई। वहीं, देशभर के बाजारों में सुबह से ही मिठाई और गिफ्ट्स खरीदने के लिए भी लोगों की भीड़ जुट रही है। रक्षाबंधन पर्व 30 और 31 अगस्त को मनेगा। दो दिन इसलिए क्योंकि पूर्णिमा तिथि 30 को सुबह करीब 11 बजे से अगले दिन सुबह 7.37 तक रहेगी।

Exit mobile version