Site icon Memoirs Publishing

अपर सचिव स्वास्थ्य ने जांची स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था

चमोली।  अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर ने सीमांत जनपद चमोली के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के द्वितीय दिवस में अपर सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर एवं बदरीनाथ धाम में स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। बदरीनाथ स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे तीर्थ यात्रियों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। तीन दिवसीय भ्रमण के अंतिम दिन अपर सचिव स्वास्थ्य ने हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र बड़ागांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ, हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र लंगसी, हेल्थ एवं वेलनेस केंद्र टंगड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपल कोठी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली, एवं जिला चिकित्सालय गोपेश्वर का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयुष्मान भारत भवः अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। लोगों से वार्ता करके टीवी मुक्त ग्राम एवं आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा ) आईडी अभियान के प्रगति के बारे में जाना। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव शर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग धनिक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमएस खाती ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमा रावत ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version