Site icon Memoirs Publishing

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

जर्मनी –  प्रदेश के कृषि मंत्री और कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष, गणेश जोशी, विदेश दौरे के दौरान मेक्सिको शहर से रवाना होकर आज जर्मनी के फ्रैंकफर्ट पहुंचे। गौरतलब है कि कृषि मंत्री गणेश जोशी बीते 22 अक्टूबर से विदेश दौरे पर थे, जहां उन्होंने हाल ही में मेक्सिको के कैनकुन शहर में आयोजित वैश्विक संघ सम्मेलन 2023 के तीन दिवसीय थोक बाजारों में भाग लिया था। सम्मेलन के समापन के बाद, मंत्री गणेश जोशी आज जर्मनी के फ्रैंकफर्ट पहुंचे हैं। ज्ञात हो कि वर्ल्ड यूनियन ऑफ होलसेल मार्केट (WUWM) द्वारा थोक बाजार पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जहां जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में 2 दिन तक कृषि विपणन,चुनौतियों और अन्य बुनियादी ढांचे को लेकर एक और सम्मेलन होगा।जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी भी शामिल होंगे।

Exit mobile version