Site icon Memoirs Publishing

दून मेडिकल कॉलेज में चरमरा सकती हैं व्यवस्थाएं, एक साथ सात डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

राजधानी देहरादून के दून मेडिकल अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मचा गया जब एक साथ सात डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टरों ने आकर्षक वेतन न मिलने की वजह से नाराज होकर ये फैसला लिया। दून मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग से चार अस्सिटेंट प्रोफेसरों समेत 7 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें से दो डॉक्टर फिजियोलॉजी, एक डॉक्टर गायनी विभाग जबकि पांच डॉक्टर संविदा के बताए जा रहे हैं।

दस डॉक्नेटों ने दिया इस्तीफा

इस मामले में दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष सयाना ने बताया कि एक बड़ा संस्थान होने के नाते यहां कई डॉक्टर अपनी जॉइनिंग देते रहते हैं। बीते कुछ माह में करीब 8 से 10 चिकित्सकों ने अपना इस्तीफा दिया है या फिर अपना इस्तीफा स्वीकृत करने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मेडिकल कॉलेज से इस्तीफा करने वाले चिकित्सकों के व्यक्तिगत कारण रहे हो या फिर उन्हें कहीं और बेहतर अवसर मिल रहे हों। हालांकि इन डॉक्टरों के इस्तीफे पर विचार किया जा रहा है इसलिए किसी भी डॉक्टर को अभी तक रिलीव नहीं किया गया है

Exit mobile version