Site icon Memoirs Publishing

बद्री-केदार समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने किए तिरुपति बाला जी के दर्शन

देहरादून, 19 अक्टूबर – श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने गुरुवार को तिरुपति (आंध्रप्रदेश) पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। उससे पहले, उन्होंने देवी पद्मावती मंदिर (माता लक्ष्मी जी मंदिर) में पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने तिरुपति मंदिर की पूजा, भोग,दर्शन, भंडारा,प्रसाद आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उनके साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी तिरुमाला तिरुपति पहुंचे। उन्होंने मां पद्मावती और भगवान तिरुमाला तिरुपति बालाजी के दर्शन किये।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् पदाधिकारियों और सेवादारों से मंदिर व्यवस्थाओं के बाबत चर्चा की। देवस्थानम के पदाधिकारियों को बताया कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड के देव धामों का कायाकल्प किया जा रहा है।

 

श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का भी कार्य गतिमान है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि इस दौरान तिरुपति देवस्थानम पदाधिकारियों को बदरी-केदार आने का भी आमंत्रण दिया गया। इस दौरान श्रीबदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य प्रवर शर्मा भी उपस्थित थे।

Exit mobile version