Site icon Memoirs Publishing

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद राकेश सिंह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

ऋषिकेश। एक दिवसीय नई दिल्ली प्रवास पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद राकेश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों को लेकर वार्ता हुई। साथ ही सांसद राकेश सिन्हा ने उत्तराखंड में जी-20 की तीन सफल बैठकों के लिए मंत्री डॉ अग्रवाल को बधाई भी दी।

 

गुरुवार को नई दिल्ली में हुई मुलाकात में डा. अग्रवाल ने सांसद सिन्हा को बताया कि राज्य की जनता को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में चल रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

 

डॉ अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार राज्यहित में अनेक कदम उठाए हैं जिनमें प्रमुख रूप से नकल विरोधी कानून, यूनिफॉर्म सिविल कोड आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। बताया कि राज्य सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण देकर उनका हक दिलाया है।

डॉ अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद श्री सिन्हा को बताया कि राज्य में जी-20 के अंतर्गत तीन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुए, जिसके लिए राज्यसभा सांसद ने डॉ अग्रवाल को बधाई दी।

Exit mobile version