Site icon Memoirs Publishing

सीएम धामी ने जाना पूर्व सीएम हरदा का हाल

Dehradun News: नई दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, देहरादून पहुंचे।

सड़क हादसे में घायल हुए थे हरदा

हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय बाजपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे कार में सवार पूर्व सीएम समेत कुल तीन लोग घायल हो गए थे। आज शुक्रवार को सीएम धामी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

सीएम धामी ने जाना पूर्व सीएम हरदा का हाल

नई दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वास्थ्य का हालचाल जानने  पहुंचे। सीएम धामी यहां कुछ देर उनके साथ बैठे रहे और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है।

डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है। बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत से शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कुलाधिपति विजय धस्माना, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ओम गोपाल, सतपाल ब्रह्मचारी आदि ने अस्पताल जाकर कुशलक्षेम पूछी।

 

Exit mobile version